शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

सैकड़ो कांग्रेसी हरदा से दिल्ली हुए रवाना.....  कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंवार ने की बस यात्रा....

सैकड़ो कांग्रेसी हरदा से दिल्ली हुए रवाना..... 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंवार ने की बस यात्रा....


हरदा/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में दिनाँक 14 दिसम्बर 2019 को आयोजित "भारत बचाओ रैली" के लिए समस्त कांग्रेस परिवार हरदा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पंवार के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसजन हरदा से दिल्ली के लिए रवाना हुए।हरदा मे नारायण टाकिज चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पंवार व पूर्व विधायक आर के दोगने व्दारा कांग्रेस जनों को रवाना किया साथ ही पंवार भी बस मे सवार होकर भोपाल तक गये वहां से ट्रेन से दिल्ली की ओर रवाना हुए ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बद्री पटेल सांगवा ने बताया कि, हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवँ मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री   कमलनाथ द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा देश मे जारी जन विरोधी नीतियों, देश मे जारी अत्यधिक महंगाई, आर्थिकमंदी, बेरोजगारी और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित "भारत बचाओ रैली" जहाँ सम्पूर्ण भारतवर्ष से 10 लाख से अधिक जनमानस केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में एकत्रित हो रहा है और हरदा जिले से हम कांग्रेसजन कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने के प्रण से मोदी सरकार के खिलाफ "भारत बचाओ रैली" में शामिल होने रवाना हुए है। उक्त रैली हेतु हरदा से हरदा ब्लॉक कांग्रेस खिरकिया ब्लॉक कांग्रेस टिमरनी ब्लॉक कांग्रेस रेटगांव ब्लॉक कांग्रेस हलिया ब्लाक कांग्रेस एवं सिराली ब्लॉक कांग्रेस से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन रवाना हुए



हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...