मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

संत रविदास कल्याण फाउण्डेशन की बैठक सम्पन्न

संत रविदास कल्याण फाउण्डेशन की बैठक सम्पन्न


 


भोपाल। ''सदगुरू संत रविदास कल्याण फाउण्डेशन भारत'' के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश नंदमेहर के नेतृत्व में 03 दिसंबर 2019 को गांधी भवन पोलेटेक्निक चौराहा भोपाल में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि
राष्ट्रीय अधिवेषन दो दिवसीय किया जाएगा। आगामी संत रविदास वंशीय समाज जैसे अहिरवार, जाटव, सूर्यवंशी, जांगडा बेरवा, दोहरे, चोकल्या, मलैया, रैदास, रोहिदास, रेंगर, मोची, नोन्या, सिलावट, जीनगर, रामनोभी, मेघवाल का युवा-युवती परिचय सम्मेलन 23 फरवरी 2020 को सम्पन्न किया जाएगा।  होनहार बच्चे जिन्होंने कक्षा 10 वी एवं 12 वी उत्तीर्ण में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाये है उनका सम्मान किया जाएगा। समाज में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे समाज सेवियो का सम्मान। समाज में फैली कुरितियो को भी समाप्त किया जाएगा। आगामी संत रविदास जयंती सभी संगठनो के द्वारा एक मंच पर बनाए जाने हेतु चर्चा की गई।  उक्त सभी बिन्दुओ पर समस्त संगठनो द्वारा अपनी सहमती प्रदान की
उक्त बैठक में प्रमुख संगठनो के राजेश बान्धेवाल, (प्रदेश अध्यक्ष जांगडा समाज), एस.एस.आपुरिया, माधव सिंह (जिलाध्यक्ष संत रविदासीया धर्म संगठन भोपाल), करण ंसिंह (जिलाध्यक्ष जीनगर समाज), ओ.पी.अहिरवार (पूर्व महासचिव अजाक्स), गोकूल प्रसाद दोहरे (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दोहरे समाज), रमेश बकोरिया (प्रदेश महासचिव जांगडा महासभा), रामभरोस बोरिले (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), नोमेश नंदमेहर (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव), दिनेश सिंह जाटव (अनुसूचित जाति परिषद्), देवेन्द्र सूर्यवंशी (छात्र संगठन अध्यक्ष), रामविलास तिलवारी, श्रीमती दुर्गा गहरवाल, शोभराज लौंगरे (फाउण्डेषन मेंबर), अमर सिंह, सीमा राठौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), एस.सी. ओसले (प्रदेश महासचिव) एवं बैठक में अन्य कई संगठनो के प्रमुख लोग उपस्थित रहें।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...