मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

















  •  

























 
ग्वालियर | 


 

 

 


   


 

   विश्व विकलांग दिवस का आयोजन मंगलवार को विधायक श्री मुन्नालाल गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। खेल परिसर कम्पू लश्कर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं एवं विद्यालयों के दिव्यांग बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की प्रतिभा से किसी भी स्तर पर कम नहीं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम उन्हें उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ वातावरण भी दें। उन्होंने कहा कि कई दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है। खेल प्रतियोगिता में 600 दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। जिन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदाय किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री राजीव सिंह सहित दिव्यांग छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।








भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...