मंगलवार, 7 जनवरी 2020

बुरहानपुर के संतोष कुमार सिंह दीक्षित बने कृषि उपज मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष


बुरहानपुर- मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुनिल ठाकरे द्वारा बुरहानपुर कृषि उपज मंडी के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह दीक्षित को कृषि उपज मंडी कर्मचारी महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।



दीक्षित को तत्काल प्रांतीय अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने एवं 15 दिवस में प्रदेश कार्यकारिणी, संभागीय कार्यकारिणी, एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए कहा गया है। संतोष कुमार सिंह दीक्षित के प्रांतीय अध्यक्ष की नियुक्ति पर बुरहानपुर जिले के सभी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।



 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...