रविवार, 26 जनवरी 2020

गणतंत्र दिवस  समारोह में कलेक्टर  एस. विश्वनाथन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया....... परेड की सलामी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित........


हरदा /जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे उमंग एवं
उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर  एस. विश्वनाथन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक हरदा कमल पटेल, नपाध्यक्ष  सुरेन्द्र जैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश
श्रीमती शशीकला चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ  दिलीप कुमार यादव़, पुलिस अधीक्षक  भगवतसिंह बिरदे, पूर्व विधायक डाॅ. आर.के. दोगने, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह वर्धमान, अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, स्कूल छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
        समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तत्काल बाद राष्ट्रीय गान की धुन बजाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर  एस. विश्वनाथन ने पुलिस अधीक्षक  भगवतसिंह बिरदे के साथ परेड निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा अनेकता में एकता के प्रतीक स्वरूप रंग
बिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े गए। तदुपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश की जनता के नाम जारी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रदेश की उपलब्धियों के
बारे में बताया।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...