गुरुवार, 2 जनवरी 2020

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा की जिला बैठक 3 जनवरी को - जिलेभर में वृहद जनजागरण अभियान चलाकर विपक्षी दलों को देंगे करारा जवाब


- 20 जनवरी तक जनजागरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होगी संचालित


बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए-2019 के लिए 1 से 30 जनवरी तक देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को जिलेभर में वृहद रूप से संचालित करने के लिए 3 जनवरी को दोपहर 1 बजे गुजराती मोढ वाढी शनवारा मे जिला बैठक रखी गई है। जिसमें सांसद, पूर्व विधायक,जिले मे निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पूर्व व वर्तमान जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, एवं कार्यकर्ता सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, एवं कार्यकर्ता महापौर, निगम अध्यक्ष, एवं सभी पूर्व एवं वर्तमान पार्षद नगरपालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, एवं पूर्व एवं वर्तमान पार्षद जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, एवं पूर्व व वर्तमान सदस्य,जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष,एवं पूर्व व वर्तमान सदस्य, सभी कार्यकर्ता, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सभी प्रकल्पों के जिला संयोजक,एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष  विजय गुप्ता, जिला महामंत्री  रतिलाल चिलात्रे,  मुकेश शाह, मनोज लधवे ने सभी अपेक्षित कार्याकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...